पोस्ट ऑफ मंथ से सम्मानित हुए शिक्षक देव कुमार

ओपी राठौर / जांजगीर — गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा के द्वारा राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा विशिष्ट अतिथि दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहायक कलेक्टर,जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार भारद्वाज जी एवं डीएमसी राजकुमार तिवारी रहे l इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए l कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम जो कुछ हैं वह गुरु के कारण ही है l उन्होंने एक दोहे के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए l जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में अपने विद्यालयीन जीवन के अपने गुरु गोविन्द उपाध्याय को याद किया और बताया कि वे उन्हें नैतिक शिक्षा भी देते थे l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के सम्माननीय कलेक्टर आकाश छिकारा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु की महिमा का वर्णन नहीं किया जा सकता l आज हम जो कुछ भी है वह सब गुरु के कारण ही है l सभी को किसी ना किसी रूप में गुरु के अनुभव का लाभ मिलता ही है l आने वाले समय में उत्कृष्ट जांजगीर के माध्यम से हम शिक्षा के क्षेत्र में जांजगीर को आगे ले जाएंगे l
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनाईडीह विकासखंड बम्हनीडीह के शिक्षक देव कुमार सूर्यवंशी को उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया l इसके साथ ही जिले के महत्वकांक्षी योजना विनोबा ऐप में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के बेहतर संचालन हेतु पोस्ट ऑफ मंथ से भी सम्मानित किया l देव कुमार सूर्यवंशी के द्वारा अपने विद्यालय पर समर कैम्प के संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसके आलावा वे बच्चों को बेहतरीन विज्ञान शिक्षण विभिन्न प्रयोगो के माध्यम से समझाते है l
देव कुमार सूर्यवंशी के जिलाधीश के हाथों सम्मानित होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. डी. दीवान, बीआरसी एच के बेहार, संकुल प्राचार्य रामकृपाल डडसेना, सीएसी शैलेश दुबे, विद्यालय के प्रधान पाठक गणेश राम मन्नेवार, शिक्षक एस. एन. जायसवाल, पी. के. यादव, विकासखंड मीडिया प्रभारी सुशील कुमार शर्मा, विवेक कुमार राठौर आदि ने शुभकामनायें प्रेषित की है l






