छत्तीसगढ़
ढाई लाख की चोरी, 50 तोला चांदी भी ले उड़े चोर

बिलासपुर. रतनपुर के गांधीनगर में रहने वाला परिवार महाकाल का दर्शन करने उज्जैन गया था। इस दौरान चोरों ने सूने मकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवर समेत करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। जब वे अपने घर आए तो चोरी की जानकारी हुई। chhattisgarh news Ratnapur रतनपुर के गांधीनगर में रहने वाले अमितेंद्र तिवारी निजी संस्थान में काम करते हैं। वे अपने परिवार को लेकर 19 जुलाई को महाकाल का दर्शन करने उज्जैन गए थे। सोमवार की दोपहर वे अपने घर आए। दरवाजा खाेलकर वे अंदर गए तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था






