छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में किचनशेड और बाथरूम में पढ़ाई, VIDEO:सरगुजा में 8 स्कूल भवनविहीन, कहीं स्टेडियम और कहीं आंगनबाड़ी में चल रहे स्कूल

सरगुजा संभाग में स्कूलों की हालत बद से बदतर है। बाथरूम और जर्जर किचनशेड में बच्चों की पढ़ाई हो रही है। स्कूल भवन नहीं होने के कारण कमोड के ऊपर किताब और स्कूल की अन्य सामग्रियां रखी हुई हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, सरगुजा जिले के तुनगुरी अहिरापारा में स्कूल भवन एक साल पहले ढहा दिया गया है। अब पढ़ाई के लिए नया स्कूल भवन नहीं है। स्कूल में 22 बच्चे हैं, जिन्हें बाथरूम व किचन शेड में पढ़ाया जा रहा है। इसी तरह लखनपुर ब्लॉक में 8 स्कूल भवनविहीन हैं।

सरकार बदली तो निर्माण कार्य निरस्त

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत स्कूल भवन की स्वीकृति मिली तो स्कूल भवन को ढहा दिया गया। स्कूल भवन का काम शुरू नहीं हो सका और प्रदेश में सरकार बदली तो कार्यों को निरस्त कर दिया गया।

किराए का भवन नहीं, इसलिए किचन शेड और बाथरूम में स्कूल

बताया जा रहा है कि तुनगुरीपारा में स्कूल का संचालन भवन नहीं होने के कारण गांव के एक किराए के कमरे में हो रहा था, लेकिन नए शैक्षणिक सत्र में किराए का कमरा स्कूल के लिए नहीं मिला। ऐसे में बच्चों को जर्जर किचन शेड और बाथरूम में पढ़ाया जा रहा था। बाथरूम में स्कूल के कार्यालय के दस्तावेज भी रखे गए थे।

बच्चों को जर्जर किचन शेड और बाथरूम में पढ़ाया जा रहा था। बाथरूम में स्कूल के कार्यालय के दस्तावेज भी रखे गए थे।

Related Articles

Back to top button