अकलतरा पुलिस की सख्त कार्रवाई, गांजा पीते और सॉल्यूशन सूंघते 6 लोग गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गांजा पीते और सॉल्यूशन सूंघते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजा का पुड़िया, चिलम, बीड़ी और सॉल्यूशन बरामद किया है। सभी के खिलाफ धारा 27 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सब्जी मंडी के पीछे दबिश
थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा को सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 13, सब्जी मंडी के पीछे कुछ लोग गांजा और सॉल्यूशन का सेवन कर रहे हैं और राहगीरों को गाली-गलौज कर परेशान कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्यवाही की, जिसमें 6 लोग नशा करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपी
-
किशन पाण्डेय (20 वर्ष), फिरंगीपारा, वार्ड 05, करगीरोड बिलासपुर
-
निखिल गरुड (19 वर्ष), जैतखाम, अकलतरा
-
रूपेश चौहान (21 वर्ष), वार्ड 14, अकलतरा
-
धर्मेन्द्र यादव (20 वर्ष), वार्ड 14, अकलतरा
-
सुनील सारथी (22 वर्ष), वार्ड 04, अकलतरा
-
टीकाराम टण्डन (70 वर्ष), वार्ड 13, अकलतरा






