अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने ली समीक्षा बैठक, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

जांजगीर, 18 जनवरी 2026। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने वर्ष 2026 के वर्कप्लान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली।
बैठक में एसपी ने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, डीजल चोरी, अवैध शराब निर्माण व बिक्री, गांजा व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी तथा जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर सख्त और सतत कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही लंबित अपराध, शिकायत एवं मर्ग प्रकरणों का गंभीरता से जांच कर शीघ्र निराकरण करने पर जोर दिया।
एसपी ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु संवेदनशील पुलिसिंग के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे सहित जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।






