छत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम की, 20 किलो के दो आईईडी बरामद कर किए डिफ्यूज

बीजापुर जिला। जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। मामला ईलमिड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां ईलमिड़ी–मुजालकांकेर मार्ग पर अभियान के दौरान 20 किलो वजनी दो आईईडी बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार 19 फरवरी को संयुक्त टीम क्षेत्र में सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सड़क के बीच श्रृंखला में लगाए गए 10–10 किलो के दो आईईडी मिले। आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने इन्हें लगाया था।

इस कार्रवाई में ईलमिड़ी थाना पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) की 9/D कंपनी और बीजापुर बम निरोधक दस्ता शामिल रहे। बम निरोधक दस्ते ने पूरी सावधानी बरतते हुए दोनों आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बलों की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button