छत्तीसगढ़

चोरी के मामले में जांजगीर पुलिस की बड़ी सफलता, 2 आरोपी गिरफ्तार… चोरी की बाइक बरामद

जांजगीर-चांपा। थाना जांजगीर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 700 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त एक अन्य बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी 2026 की रात बिहारगनी निवासी जगजीवन कुर्रे के घर से अज्ञात चोरों ने राशन सामग्री, मोटरसाइकिल और नगदी रकम चोरी कर ली थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

बेचने की फिराक में थे आरोपी, घेराबंदी कर पकड़े गए

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए दो संदिग्ध घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतलाल पटेल (34) निवासी राजापारा चांपा और घनश्याम लाल चौहान उर्फ ब्लूटूथ (37) निवासी बैग बुढ़वा, जिला सक्ती के रूप में हुई है।

नगदी और राशन खर्च कर चुके थे आरोपी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की नगदी और राशन सामग्री खर्च कर दी गई थी, जबकि मोटरसाइकिल बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई

पूरी कार्रवाई विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अपराधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button