जांजगीर-चांपा
जुआ मामले को लेकर सारागांव थाना प्रभारी संजीव कुमार बैरागी निलंबित।

ओपी राठौर / जांजगीर –दिनांक 23/11/2023 को थाना सारागांव क्षेत्र अंतर्गत सारागांव बस्ती में खड़खड़िया नामक जुआ होने की सूचना पर अनु . अधिकारी पुलिस चाम्पा द्वारा थाना चाम्पा से बल लेकर मौके पर पहुँचकर 3 (2) जुआ एक्ट की कार्यवाही कर थाना सारागांव में अप क्र . 144 / 23 के तहत कार्यवाही की गई । अनु. अधिकारी पुलिस चाम्पा द्वारा थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक संजीव बैरागी से कार्यवाही नही करने के सम्बंध में पूछने पर खड़खड़िया नामक जुआ खेलने की जानकारी होना बताया किंतु कार्यवाही के सम्बंध में कुछ नही बताया । जानकारी के बाद भी पदीय दायित्व के निर्वहन पर घोर लापरवाही बरतने के कारण पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा तत्काल प्रभाव से निरिक्षक संजीव कुमार बैरागी को निलंबित किया गया है।






