छत्तीसगढ़

पोस्टर फाड़ने पर ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में बवाल, VIDEO:रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज में जमकर चले लात-घूंसे; रोकने पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी पीटा

रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज में मंगलवार को ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) और NSUI (नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया) कार्यकर्ताओं में जमकर बवाल हुआ। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गालियां देते हुए जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ मारे।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनसे धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों को भी कार्यकर्ताओं ने पीटा। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि सारा विवाद पोस्टर फाड़ने को लेकर हुआ है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

पहले दोनों गुटों में काफी देर बहस होती रही इसके बाद कार्यकर्ता मारपीट में उतारु हो गए।
पहले दोनों गुटों में काफी देर बहस होती रही इसके बाद कार्यकर्ता मारपीट में उतारु हो गए।
पोस्टर फाड़ने पर ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में बवाल
पोस्टर फाड़ने पर ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में बवाल
पुलिस के सामने ही ABVP-NSUI कार्यकर्ता भिड़ गए
पुलिस के सामने ही ABVP-NSUI कार्यकर्ता भिड़ गए

जानिए क्या था विवाद?

दरअसल, इस समय कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में छात्र संगठनों ने कार्यकर्ता बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कॉलेज परिसर में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। नए छात्रों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए दोनों संगठन की ओर से तैयारी की गई है।

बताया जा रहा है कि, कॉलेज परिसर में लगे एक छात्र संगठन के पोस्टर को मंगलवार दोपहर किसी ने फाड़कर फेंक दिया गया। इसका वीडियो बनाकर शेयर भी किया गया। वीडियो वायरल होते ही बड़ी संख्या में दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंच गए।

दोनों ओर से ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं में पहले तो बहस होती रही। इस दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन विवाद बढ़ा और कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी कार्यकर्ताओं ने लात-घूंसे बरसाए। हालांकि दोनों ही छात्र संगठन में से किसी ने भी इसकी शिकायत नहीं की है।

Related Articles

Back to top button