खेलकूद

Rishabh Pant Captain: सीनियर खिलाड़ियों की वापसी: राहुल और सिराज भी पंत की कप्तानी में खेलेंगे दूसरे ‘ए’ मैच

Rishabh Pant Captain नई दिल्ली, 21 अक्टूबर: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहुप्रतीक्षित वापसी की तारीख तय हो गई है। इंग्लैंड दौरे पर पैर में लगी गंभीर चोट से पूरी तरह उबर चुके पंत को बीसीसीआई (BCCI) ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाले दो चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैचों के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

Gambling Raid: थाने में घुसकर लाठी-डंडों से पुलिस पर हमला, महिलाओं की भी भागीदारी

यह ऋषभ पंत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इन मैचों के जरिए वह 14 नवंबर से शुरू होने वाली सीनियर टीम की साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले मैच फिटनेस हासिल करेंगे।

Ujjwala Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को उज्ज्वला योजना का दीपावली उपहार

मैच और शेड्यूल की जानकारी:

  • मैच: भारत ए बनाम साउथ अफ्रीका ए (दो चार दिवसीय मैच)।
  • स्थान: ये दोनों मुकाबले बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में खेले जाएंगे।
  • पहला मैच: 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक।
  • दूसरा मैच: 6 नवंबर से 9 नवंबर तक।

Related Articles

Back to top button