Uncategorized
निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान — अभिषेक शुक्ल को चंदूलाल चंद्राकर सम्मान”

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए न्यूज 18 छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड अभिषेक शुक्ल को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण “चंदूलाल चंद्राकर सम्मान” से उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया गया।
पत्रकारिता जगत में अपनी सहज, सरल और मुखर शैली के लिए प्रसिद्ध अभिषेक शुक्ल को यह सम्मान उनके लंबे, प्रभावशाली और निष्पक्ष योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
सम्मान प्राप्ति के बाद पूरे मीडिया जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों, वरिष्ठ पत्रकारों और दर्शकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल अभिषेक शुक्ल की मेहनत और निष्ठा का प्रतीक है, बल्कि न्यूज 18 परिवार के लिए भी गौरव का क्षण है।






