छत्तीसगढ़

चाम्पा में 20 लाख से अधिक की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

चाम्पा/जांजगीर, 16 जनवरी 2026। थाना चाम्पा क्षेत्र में 9 जनवरी को हुई 20 लाख से अधिक रुपये की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। सायबर टीम और थाना चाम्पा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मास्टरमाइंड योगेश रात्रे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

घटना में आरोपियों ने प्रार्थी हरीश देवांगन के आंख में मिर्च पाउडर फेंककर उसे कार में जबरन बैठाया और पैसों से भरा बैग छीनकर मैनपाट की गहरी खाई में धक्का दे दिया। प्रार्थी रातभर खाई में फंसा रहा और सुबह सुरक्षित बाहर आया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13,75,000 रुपये, अपहरण में प्रयुक्त कार, चाकू, बेसबॉल स्टिक और 5 मोबाइल फोन बरामद किए। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में योगेश रात्रे, जमुना सेवायक, महेश्वर दिवाकर और अमीर मिरी शामिल हैं। इस कार्रवाई में सायबर टीम और थाना चाम्पा के सभी अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button