छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराज्य एवं शहर

पामगढ़ थाना क्षेत्र के भड़ेसर में पुलिस ने 14 जुआरियों को पकड़ा । जुआ अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही

जांजगीर –दिनांक 22.11.2023 को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम भड़ेसर नाला तरफ अलग अलग जगह में कुछ लोग रुपए पैसा का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत नामक, काट पत्ती जुआ खेल रहे है* की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर *आरोपी* (01) शत्रुघ्न धीवर निवासी धनेली (02) रघुनंदन धीवर निवासी धनेली (03) संदीप बरेठ निवासी भडेसर (04) आकाश साहू निवासी सेमरा (05) घनश्याम वैष्णव निवासी सेमरा (06) राहुल सिंह निवासी सेमरा (07) ईश्वर यादव निवासी भडेसर
(08) श्रीकांत राठौर निवासी धनेली (09) जगदेव सूर्यवंशी निवासी धनेली (10) शिवकुमार देवांगन निवासी खोखरा (11) मनीष यादव निवासी भडेसर (12)
आकाश साहू निवासी भडेसर (13) राधेश्याम कस्यप निवासी कूटरा (14) संजय यादव निवासी सेमरा को *तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाया गया जिसके कब्जे जुमला कुल नगदी 24580/ रूपये एवं दो गड्डी ताश, बोरी फट्टी जप्त किया* जाकर थाना पामगढ़ में आरोपियों के विरूद्ध दो प्रकरण अलग – अलग अपराध क्रमांक 488/23, एवम 489/23 धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम छ.ग. 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर *आरोपियों के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया ।उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि सुनील टैगोर, सउनि डिकसेना, एवम थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button