PM मोदी संग CM साय की बैठक आज:नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग; छत्तीसगढ़ के काम-काज की देंगे जानकारी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आज एक महत्वपूर्ण बैठक है। यह बैठक नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार अपने कामकाज की जानकारी देश के बड़े नेता और एक्सपर्ट्स के सामने पेश करेगी।
छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति, बस्तर में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी भी इस बैठक में डिस्कस की जाएगी। यह भी बताया जाएगा कि कैसे आने वाले सालों में छत्तीसगढ़ में विकास के काम होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक का विषय ‘विकसित राज्य से विकसित भारत @2047’ रखा गया है। केंद्र सरकार भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने पर काम कर रही है। राज्य कैसे इसमें अपना रोल अदा करेंगे इस बैठक में इसी मुद्दे पर बात होगी।






