देश- विदेश

साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश, 124 की मौत:लैंडिंग के दौरान पहिए नहीं खुले

सियोल.साउथ कोरिया में रविवार को बैंकॉक से आ रहा जेजू एयर का विमान मुआन एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक विमान में 175 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर समेत 181 लोग सवार थे। अब तक 124 शव बरामद किए जा चुके हैं।

रेस्क्यू टीम ने जानकारी दी है कि 2 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। बाकी 55 यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई गई है।

हादसा भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:37 बजे (लोकल टाइम सुबह 9:07 बजे) हुआ। प्लेन मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। उसी समय लैंडिग गियर में खराबी का पता चला। इस वजह से उसके पहिए खुलकर नीचे नहीं आए।

पहिए न खुलने पर विमान की इमरजेंसी में बेली लैंडिंग कराई गई। इसमें प्लेन की बॉडी सीधे रनवे से टकराती है। इस दौरान विमान रनवे पर फिसलता हुआ एयरपोर्ट की बाउंड्री वाल से जा टकराया। टकराते ही विमान में तेज धमाका हुआ और वह आग का गोला बन गया।

हादसे के बाद एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद कर दिए गए। सभी लोकल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। रायटर्स के मुताबिक कंट्रोल टॉवर से प्लेन को टकराने का अलर्ट भेजा गया था।

Related Articles

Back to top button