छत्तीसगढ़

अवैध शराब के खिलाफ पामगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, 32 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पामगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। ग्राम कोसीर निवासी द्वारिका बघेल (उम्र 36 वर्ष) को 32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं जितेन्द्र खुंटे (उप पुलिस अधीक्षक, अजाक) के मार्गदर्शन में पामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही की। आरोपी द्वारिका बघेल के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 32 पाव देशी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2760 रुपये है, बरामद की गई।

मामले में आरोपी के खिलाफ थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 279/25 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, नवीन रात्रे, आरक्षक श्याम सरोज ओग्रे, महिला आरक्षक अंजिमा बंजारे एवं थाना पामगढ़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button