छत्तीसगढ़
बिजली खंभे से टकराकर पलटा डीजल टैंकर, तेल लूटने बाल्टियां लेकर पहुंचे लोग, देखें VIDEO…

रायगढ़. धरमजयगढ़ से पत्थलगांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर तेजपुर गांव के घाट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। इस मार्ग पर आज शाम डीजल से भरा एक डीजल टैंकर असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे के तुरंत बाद टैंकर से डीजल रिसाव शुरू हो गया, जिसे देख स्थानीय लोग तेल लेने के लिए बाल्टियां लेकर मौके पर उमड़ पड़े। लोग बाल्टी, बोतल और अन्य बर्तन लेकर टैंकर से गिर रहे ईंधन को इकट्ठा करने लगे।






