छत्तीसगढ़

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ पुलिस ने एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनमोहन कश्यप (20), निवासी नान बांका, थाना कटघोड़ा, जिला कोरबा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मृतिका और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शादी की बातचीत चल रही थी। लेकिन इसी दौरान आरोपी ने मृतिका पर किसी अन्य से अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने मृतिका के निजी और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी।

मनमोहन कश्यप ने मृतिका और उसके परिजनों को बार-बार मैसेज कर ब्लैकमेल किया, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर 13 फरवरी 2024 को युवती ने चूहा मार दवा पीकर आत्महत्या कर ली।

Related Articles

Back to top button