छत्तीसगढ़

चांपा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पुलिस और जीआरपी रीवा (MP) की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। चांपा थाना क्षेत्र में दबिश देकर दो आरोपियों को पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

कैसे हुआ खुलासा?

दरअसल, 3 जनवरी 2025 को रायपुर से उत्तर प्रदेश जा रही ट्रेन में एक रिटायर्ड आर्मी मैन का बैग चोरी हो गया था, जिसमें एक पिस्टल और जिंदा कारतूस थे। जब मामले की जांच आगे बढ़ी तो सुराग चांपा थाना क्षेत्र तक पहुंचे। जीआरपी रीवा टीम ने चांपा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई शुरू हुई।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

 डंगेश्वर श्रीवास उर्फ लक्ष्मण श्रीवास (29), निवासी संजय नगर, चांपा
 बिंदेश्वर गोपाल उर्फ पप्पू यादव (44), निवासी बरपाली चौक, यादव मोहल्ला

Related Articles

Back to top button