छत्तीसगढ़जरा हटकेजांजगीर-चांपा

तिलक सेवा संस्थान, अफरीद और सीजी लाइव टुडे के सेवा प्रयास अभियान के तहत दिनेश राठौर ने कंबलों का किया वितरण

सहयोग छोटा पर कड़ाके की ठंड में  जरूरतमंद  लोगों के लिए वरदान

 

जांजगीर चांपा....लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड के बीच बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए यह समय बेहद कठिन साबित हो रहा है। फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, मंदिर परिसर और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से तिलक सेवा संस्थान, अफरीद (छत्तीसगढ़) एवं सीजी लाइव टुडे के संयुक्त तत्वावधान में सेवा प्रयास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में संस्थान के सक्रिय सहयोगी सदस्य दिनेश राठौर ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए चांपा रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जरूरतमंदों को 25 नग कंबल का वितरण किया वहीं जांजगीर एक शिक्षक ने 5 नग एवं ग्राम अफरीद के व्यवसायी ने 5 नग कंबल गर्म कपड़ों का वितरण किया । ठंड से कांप रहे बेसहारा लोगों को जब कंबल मिला, तो उनके चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया।
दिनेश राठौर ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में कड़ाके की ठंड सबसे ज्यादा उन लोगों को प्रभावित कर रही है, जिनके पास न तो पक्की छत है और न ही पर्याप्त संसाधन। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।

Related Articles

Back to top button