छत्तीसगढ़

नवीन जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस-भाजपा के हो गए नवीन

सक्ति- देश- दुनिया में बड़े उद्योगपति के रूप में पहचान रखने वाले औद्योगिक घराने जिंदल ग्रुप के चैयरमेन नवीन जिंदल ने 24 मार्च को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, तथा नवीन जिंदल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा कि आज मेरे लिए एक बड़ा दिन है तथा मुझे गर्व है कि मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, ज्ञात हो की नवीन जिंदल हरियाणा प्रदेश की कुरुक्षेत्र लोकसभा से दो बार सांसद रह चुके हैं, एवं उनके पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश जिंदल भी कांग्रेस की राजनीति में हरियाणा प्रदेश में काफी प्रभाव रखते थे, तथा रायगढ़ शहर में जिंदल पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर जिंदल ग्रुप के बड़े पावर प्लांट, सीमेंट प्लांट एवं औद्योगिक इकाइयां स्थापित है तथा हरियाणा प्रदेश की इस राजनीति में भी नवीन जिंदल के भाजपा प्रवेश से तूफान आ गया है

Related Articles

Back to top button