छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सांप के काटने से मां-बेटे की मौत:बच्चे को बचाने सर्प से लड़ी, तभी उछलकर डस लिया; जहर फैलने से गई जान

जांजगीर-चांपा में जहरीले सांप ने मां-बेटे को काट लिया। आनन-फानन में मां-बेटे को बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के बोरसी गांव का है।

मिली जानकारी अनुसार, शनिवार की रात बोरसी गांव की रहने वाली पूजा कुर्रे अपने 6 साल के बेटे आर्यन के साथ घर के कमरे में सो रही थी। इस बीच कमरे में एक जहरीला सांप बिस्तर पर पहुंचा। बच्चे को काट लिया, जिससे बच्चा रोने लगा।

पामगढ़ थाना क्षेत्र के बोरसी गांव में सांप के काटने के कारण मां-बेटे की मौत हो गई।
पामगढ़ थाना क्षेत्र के बोरसी गांव में सांप के काटने के कारण मां-बेटे की मौत हो गई।

बेटे को बचाने सांप से लड़ गई मां

जब मां पूजा कुर्रे उठी तो देखा की सांप ने बच्चे को काट लिया है। उसे बचाने के लिए सांप के साथ संघर्ष की। इस बीच मां पूजा कुर्रे को भी सांप ने उछल कर काट लिया। घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को होने पर दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

6 साल के बेटे आर्यन की सांप काटने के कारण मौत हो गई।
6 साल के बेटे आर्यन की सांप काटने के कारण मौत हो गई।

अस्पताल में मां-बेटे ने तोड़ा दम

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में पूजा कुर्रे और बेटे आर्यन का इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार की दरमियानी रात करीबन 3 बजे मां पूजा कुर्रे ने दम तोड़ दिया। वहीं सुबह 6.40 बजे बेटा आर्यन की भी मौत हो गई। दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button