छत्तीसगढ़

KORBA में चलती कार में लगी भीषण आग :बाप-बेटे ने कूदकर बचाई अपनी जान, फायर ब्रिगेड के इंतजार में गाड़ी जलकर खाक

कोरबा जिले में हसदेव बराज दरी के पास देर रात एक चलती कार में आग लग गई। बाप बेटे ने जलती कार से कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।

बताया जा रहा है कि राहगीरों ने आनन-फानन में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही CSIB और बालको की दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसके आने से पहले ही धू-धूकर कार जल गई।

बीच सड़क पर चलती कार में आग लगी।
बीच सड़क पर चलती कार में आग लगी।

शॉर्ट सर्किट से लगी कार में आग

मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा बिलासपुर मुख्य मार्ग दर्री डेम के पास स्विफ्ट डिजायर कार दर्री से कोरबा की ओर आ रही थी। इस दौरान अचानक कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह घटना घटी है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव बराज दरी के पास देर रात एक चलती कार में आग लग गई।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव बराज दरी के पास देर रात एक चलती कार में आग लग गई।

बाप-बेटे को आई मामूली चोटें

वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गाड़ी-मालिक बाप बेटे से घटनाक्रम की जानकारी ली। पिता पुत्र को अस्पताल के लिए दोनों को रवाना किया गया। बाप-बेटे को मामूली चोटें आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button