छत्तीसगढ़
जांजगीर: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने यातायात पुलिस का अनोखा कदम, वाहनों में लगाई जा रही रिफ्लेक्टर पट्टी

जांजगीर, 8 जनवरी: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने अनोखा अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस वाहनों में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाकर सुरक्षा बढ़ाने का काम कर रही है।
यातायात जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों को सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। इस अभियान में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी का योगदान सराहनीय रहा। यह कदम सड़क सुरक्षा में बड़ा बदलाव ला सकता है।






