छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 89 वाहन चालकों पर कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 3 जुलाई 2025। जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस का सख्त रुख जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान में प्रेशर हॉर्न, मोडिफाई साइलेंसर, नो एंट्री में भारी वाहन, ट्रिपल सवारी और तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 89 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।प्रेशर हॉर्न और मोडिफाई साइलेंसर लगाने वाले 8 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर उनके वाहनों से साइलेंसर और हॉर्न हटवाए गए।

Related Articles

Back to top button