छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 82 वाहनों से वसूले गए 28,900 रुपये जुर्माना

जांजगीर-चांपा। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जिला यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में 82 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया और कुल 28,900 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 चालकों के वाहनों को भी जप्त कर उनके खिलाफ धारा 185 MV ACT के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी है।

Related Articles

Back to top button