छत्तीसगढ़

सक्ती: सीलबंद शराब की बोतल में कीड़ा मिलने का दावा, जांच में जुटा आबकारी विभाग

सक्ती। जिले में शराब की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ग्राहक ने सीलबंद शराब की बोतल में कीड़ा होने का दावा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि बोतल पूरी तरह सीलबंद थी, बावजूद इसके अंदर संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। मामले की जानकारी मिलते ही विभाग ने संबंधित बैच की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Related Articles

Back to top button