छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की हेलमेट जन-जागरूकता रैली, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

जांजगीर-चांपा, 02 जनवरी 2026। 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के द्वितीय दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर में यातायात पुलिस द्वारा वृहद हेलमेट जन-जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 01 जनवरी 2026 से प्रारंभ सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई। CSP योगिता बाली खापर्डे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। पुलिस ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की अपील की।

Related Articles

Back to top button