छत्तीसगढ़
जांजगीर–चांपा पुलिस ब्रेकिंग : शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर–चांपा, 5 जनवरी 2026/ शराब पीने के लिए पैसे मांगकर विवाद व मारपीट करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो नग बेसबॉल/हॉकी स्टिक और एक लकड़ी का डंडा जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मुनुन्द जांजगीर निवासी प्रार्थी हरीश गड़ेवाल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 जनवरी की शाम करीब 6 बजे नैला से गांव लौटते समय किशन चौरसिया (25) और करण चौरसिया (22) ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने हॉकी स्टिक व डंडे से मारपीट की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।





