छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 5 लोगों की मौत, फरार चालक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली एनएच रोड में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। घटना रात करीब 12:30 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था।

घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को रात में ही अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर कार्रवाई तेज की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी बिहार का रहने वाला

गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान
अजीत कुमार, पिता हरिंदर राय, उम्र 23 वर्ष, निवासी मूड़ा थाना गोरखा, जिला छपरा (बिहार) के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और दुर्घटना करने की बात स्वीकार कर ली है।

Related Articles

Back to top button