छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर 62.44% वोटिंग:चरणदास-ज्योत्सना महंत, युवा-बुजुर्ग और घर लौटे श्रमिकों ने किया मतदान, 18 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के लिए जांजगीर-चांपा लोकसभा में मंगलवार 7 मई को मतदान हुआ। 5 बजे तक 62.44% प्रतिशत वोटिंग हुई है। कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 18 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। इसके नतीजे 4 जून को आएंगे।

चरणदास महंत और ज्योत्सना ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, भाई राजेश महंत और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने गृहग्राम सारागांव सक्ती के मतदान केन्द्र में मतदान किया।

मतदान के बाद डॉ. महंत ने कहा कि, सबसे बड़ा महत्वपूर्ण हमारा संविधान है, जिसने हमें वोट डालने का अधिकार दिया है। उस मत को देने के लिए हम यहां आए हैं। एक-एक वोट बहुमूल्य है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए संविधान की सुरक्षा के लिए आपको वोट देना है, बाकी सब काम बाद में।

डॉ. चरणदास महंत और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत अपने गृहग्राम सारागांव सक्ती के मतदान केन्द्र में मतदान किया।
डॉ. चरणदास महंत और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत अपने गृहग्राम सारागांव सक्ती के मतदान केन्द्र में मतदान किया।

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में 5 बजे तक 62.44% वोटिंग

विधानसभा वोटिंग प्रतिशत
अकलतरा 62.12
कसडोल 62.16
चंद्रपुर 64.50
जांजगीर-चांपा 68.45
जैजैपुर 60.42
पामगढ़ 60.90
बिलाईगढ़ 64.23
सक्ती 56.27

80 साल की महिला ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

पामगढ़ विधानसभा: ग्राम पंचायत बोरदा के मतदान केंद्र में 80 साल की ललिता बाई कश्यप ने वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ललिता बाई कश्यप ने कहा कि, वे पिछले 50 सालों से वोट डाल रही है। जिससे प्रेरित होकर परिवार के बाकी सदस्य रवि, रजत, नेहा, रोशनी, अमित, पूजा, आरती, हरनारायण ने मतदान किया।

बुजुर्ग महिला ने परिवार के साथ किया मतदान।
बुजुर्ग महिला ने परिवार के साथ किया मतदान।

गर्मी से राहत देने मतदान केंद्रों में पानी, मेडिकल की गई व्यवस्था

गर्मी से बचने के लिए मतदान केंद्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए पानी, छाया के साथ बैठक और मेडिकल व्यवस्था की गई। ठंडे पानी के मटके में जलजीरा और शरबत भी बांटा गया। इससे मतदाताओं ने लाइन में लगकर बड़ी ही आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ठंडे पानी के मटके में जलजीरा और शरबत भी बांटा गया।
ठंडे पानी के मटके में जलजीरा और शरबत भी बांटा गया।
स्वास्थ्य चिकित्सा की टीम भी मुस्तैदी से तैनात रही और लोगों ने बीपी, शुगर भी जांच कराई।
स्वास्थ्य चिकित्सा की टीम भी मुस्तैदी से तैनात रही और लोगों ने बीपी, शुगर भी जांच कराई।

घर आजा संगी अभियान के तहत वापस आए श्रमिकों ने किया मतदान

जिला प्रशासन की तरफ से शत-प्रतिशत मतदान के लिए ‘घर आजा संगी’ अभियान चलाया गया था। जिसके बाद 12 हजार से अधिक पलायन श्रमिक घर वापस आए। विभिन्न ग्राम पंचायतों में ऐसे श्रमिक परिवारों ने मतदान किया।

श्रमिकों ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत और मताधिकार का उपयोग करने के लिए हम गांव पहुंचे, तो स्वागत किया गया। इसके साथ ही मतदान के दौरान मिली सुविधाओं से हम बहुत ही खुश है।

घर आजा संगी अभियान के तहत वापस आए श्रमिकों ने किया मतदान।
घर आजा संगी अभियान के तहत वापस आए श्रमिकों ने किया मतदान।

NCC, NSS और स्काउट ने बुजुर्ग और दिव्यांगों की मदद की

मतदान केन्द्रों तक पहुंचने में असमर्थ मतदाताओं की सुविधा के लिए NCC, NSS और स्काउट के बच्चों ने की बुजुर्ग, दिव्यांगों की मदद की। उन्हें सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया।

NCC, NSS और स्काउट ने बुजुर्ग और दिव्यांगों की मदद की
NCC, NSS और स्काउट ने बुजुर्ग और दिव्यांगों की मदद की

इसके साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई थी। स्काउट-गाइड, एनसीसी के बच्चों ने मतदान मित्र के रूप में कार्य किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी सहभागिता निभाई।

पहली बार मतदान कर खुश नजर आए युवा वोटर्स
पहली बार मतदान कर खुश नजर आए युवा वोटर्स

पहली बार मतदान कर खुश नजर आए युवा वोटर्स

लोकसभा निर्वाचन के दौरान 18 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। इस दौरान युवाओं ने कहा कि, यहां मतदान केंद्र की साज सज्जा देखकर उन्हें बहुत ही अच्छा लगा। उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।

उन्होंने प्रशासन की व्यवस्था को सराहा और अपने जैसे युवाओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। 18 वर्ष के ऐसे युवा जिन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाया था। उन्होंने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार मतदान करने पर उन युवाओं के चेहरे पर खुशियां दिखी।

रलवे फाटक पर ब्रिज नहीं बनाने पर चुनाव बहिष्कार

जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट के सक्ती जिले में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर वोट नहीं डाला। सकरेली ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कहा कि ब्रिज नहीं तो वोट नहीं। उनके ग्राम पंचायत के रेलवे फाटक पर अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाए। अंडर ब्रिज नहीं बनने पर चुनाव बहिष्कार कर दिया।

जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर 3 बजे तक 55.38% वोटिंग

विधानसभा वोटिंग प्रतिशत
अकलतरा 51.67%
कसडोल 54.00%
चंद्रपुर 55.75%
जांजगीर-चांपा 60.03%
जैजैपुर 55.23%
पामगढ़ 52.07%
बिलाईगढ़ 59.43%
सक्ती 54.34%

जांजगीर-चांपा में 1 बजे तक 43.14% मतदान

विधानसभा वोटिंग प्रतिशत
अकलतरा 44.10%
कसडोल 43.66%
चंद्रपुर 39.35%
जांजगीर-चांपा 49.95%
जैजैपुर 38.45%
पामगढ़ 35.43%
बिलाईगढ़ 45.36%
सक्ती 48.57%

Related Articles

Back to top button