छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: पामगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 85 बोरी महुआ लहान नष्ट

जांजगीर-चांपा। 02 अक्टूबर 2024: पामगढ़ थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सेमरिया डेरा में 85 बोरी महुआ लहान जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 93,500 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पामगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध महुआ लहान को लावारिस हालत में पाया और इसे विधिवत रूप से नष्ट कर दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी **उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा**, आबकारी उपनिरीक्षक **रमेश सिदार**, उपनिरीक्षक **सान्डे** और उनकी टीम के साथ पुलिस स्टाफ ने सराहनीय योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button