छत्तीसगढ़

**जांजगीर-चांपा: लोन की किस्तों के लाखों रुपये गबन करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार**

जांजगीर-चांपा – लोन की किस्त के 2.74 लाख रुपये गबन करने के आरोप में फरार चल रहे अनिल कुमार नागेश को जांजगीर पुलिस ने गौरेला, पेंड्रा, मरवाही से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनिल नागेश पूर्व में स्पंदन इसफुर्ती फाइनेंस लिमिटेड में कार्यरत था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 409, 34 के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इस मामले में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि जांच अभी भी जारी है।

Related Articles

Back to top button