छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: आदतन बदमाश संग्राम सिंह रात्रे एक साल के लिए जिला बदर

जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने थाना बलौदा क्षेत्र के आदतन निगरानी बदमाश संग्राम सिंह रात्रे (निवासी खिसोरा) को एक वर्ष के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत उसे जांजगीर-चांपा के साथ-साथ सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और बलौदा बाजार जिले की सीमाओं से भी एक वर्ष तक बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में 8 आपराधिक प्रकरण और 2 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दर्ज हैं। उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत जिला बदर की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button