छत्तीसगढ़

जांजगीर-चाम्पा: आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों के आरोपियों की गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा, 30 नवंबर 2024: थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपसी रंजिश को लेकर हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 3 सितंबर 2024 को रात 10:30 बजे की है, जब दो पक्षों के लोग पूर्व रंजिश के कारण घर के बाहर गाली-गलौच करते हुए एक-दूसरे पर टांगी, डंडा और हाथ-मुक्का से हमला कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं।

थाना पामगढ़ में इस मामले में दो अपराध पंजीबद्ध किए गए थे— अपराध क्रमांक 333/24 और 334/24, जिनमें धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1), और 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी: पार्टी नम्बर 01:

  1. रामायण कुर्रे (उम्र 65 वर्ष)
  2. सनत कुर्रे (उम्र 22 वर्ष)
  3. सरोज कुर्रे (उम्र 24 वर्ष)
  4. मनोज कुर्रे (उम्र 38 वर्ष)

पार्टी नम्बर 02:

  1. कौशल पाटले (उम्र 67 वर्ष)
  2. श्रीमती हीराबाई पाटले (उम्र 59 वर्ष)
  3. अतिबली पाटले (उम्र 34 वर्ष)

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मारपीट की घटना को स्वीकार किया, और पुलिस ने इस मामले में प्रयुक्त टांगी, लाठी और डंडे को बरामद किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना पामगढ़ के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, संतोष बंजारे, महिला प्रआर. बलमती यादव, आर. सूरज पाटले, टिकेश्वर राठौर, मुकेश कमलेश, संदीप डहरिया और थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button