छत्तीसगढ़

जांजगीर में भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को बड़ी लीड, पूर्व मंत्री शिव डहरिया 30,123 वोटों से पीछे

जांजगीर. छत्तीसगढ़ की जांजगीर लोकसभा की सीट पर अब तक की वोटों की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े पर 30,123 वोटों से आगे चल रही. कमलेश जांगडे़ को 1,47,485 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया को 1,17,362 वोट मिले हैं. वहीं नोटा में 961 वोट पड़े हैं.

जांजगीर लोकसभा से इस बार कुल 20 प्रत्याशी मैदान पर रहे. 2019 के आम चुनाव में यहा‍ं बहुत मजेदार चुनावी मुकाबला देखने को मिला था. भाजपा के प्रत्याशी गुहाराम अजगले ने पिछले चुनाव में 83,255 मतों के अंतर से जीत दर्ज किया था. उन्हें 5,72,790 वोट मिले थे. गुहाराम अजगले ने कांग्रेस के उम्मीदवार रवि भारद्वाज को हराया, जिन्हें 4,89,535 वोट मिले.

Related Articles

Back to top button