जांजगीर-चांपा

पीने वालों के लिये मौत बन रही अवैध महुआ शराब । अफरीद के अमहा पारा में शराब खरीदने आये अज्ञात ब्यक्ति की मौत।

सारागांव पुलिस के नाक के नीचे चल रहा अवैध ब्यापार

अफरीद — सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम अफरीद में अमहा तालाब के किनारे एक अज्ञात ब्यक्ति मृत अवस्था मे पाया गया है बताया जा रहा है वह महुआ शराब की तलाश में आया रहा होगा ब्यक्ति कहा का है कौन है इसकी जानकारी नही मिल पाई है लोगो ने बताया यह फोरलेन के ढाबो में काम करता था।हालांकि की मौत के कारणों का पता नही चल पाया है खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों ने इसकी सूचना सारागांव पुलिस को दे दी थी । पुलिस जांच के बाद ही तय हो पायेगा की मौत जहरीली अवैध महुआ शराब के कारण हुआ है या मृत्यु की वजह कुछ और है।

सारागांव पुलिस के नाक के नीचे क्षेत्र में बिक रहा अवैध महुआ शराब ।

सारागांव थाना क्षेत्र में पुलिस के नाक के नीचे अवैध शराब का कारोबार पनप रहा है मीडिया में खबर प्रकाशन के बाद भी पुलिस के हाथ उन तक नही पहुँच पा रहे है । कार्यवाही के नाम पर फोरलेन के ढाबो में छापा मारकर औपचारिकता पूरी करते है वही गांव के अंदर महुआ शराब खुलेआम बिक रही है । कमरीद अफरीद मुड़पार रोहदा सरवानी सहित सारागांव थाने के आस पास शराब बेचने वाले सक्रिय है
गांवों में अवैध शराब बिक्री के कारण बच्चे,युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आ रहें है साथ ही गांव से बाहर के लोग भी शराब पीने आ रहे हैं जिसके चलते गांव में हमेशा डर बना रहता है कहीं कोई अनहोनी न हो जाय। इस वजह से गांव में हमेशा अशांति का माहौल बना रहता है। अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है। फिर भी थाना प्रभारी अवैध बिक्री पर अंकुश नहीं लगा पा रहें है ।

Related Articles

Back to top button