छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा: शादी की शूटिंग के दौरान नहर में डूबा युवक, हादसे में दर्दनाक मौत

मुलमुला/जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत झूलन पकरीया गांव में एक दुखद हादसे में शादी की वीडियो शूटिंग के लिए आए एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चतुरानंद कुमार, निवासी सूर्या चौक, बिलासपुर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार चतुरानंद अपने दो दोस्तों के साथ झूलन पकरीया गांव के शिंगसर्वा परिवार की शादी की शूटिंग के लिए आया हुआ था। शूटिंग के बाद तीनों युवक नहर में नहाने गए थे, इसी दौरान चतुरानंद का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को नहर से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर उसे पामगढ़ पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button