छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार हिंसा पर सरकार सख्त: तत्कालीन कलेक्टर और एसपी निलंबित किए गए

रायपुर। बलौदबाजार हिंसा मामले पर साय सरकार सख्त है. सरकार ने तत्कालीन कलेक्टर के एल चौहान और एसएसपी रहे सदानंद को निलंबित कर दिया है. बुधवार को ही कलेक्टर और एसएसपी का तबादला कर दिया था. बताया जा रहा है कि घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने निलंबन की कार्रवाई की है.






