छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
स्कूली वाहनों की सघन जांच, 72 वाहनों का फिटनेस टेस्ट और चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण

जांजगीर-चांपा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार, 7 जून को पुलिस लाइन, खोखरा भांठा, जांजगीर में स्कूली वाहनों का फिटनेस चेक कैंप आयोजित किया। शिविर में जिले के विभिन्न स्कूलों से आई कुल 72 बसें एवं छोटी स्कूली वाहनों की सघन भौतिक जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें जिला परिवहन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।






