छत्तीसगढ़

हार के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेसियों का गुस्सा:बोले – RSS से सीखिए जनसंपर्क

रायपुर.छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बीते एक साल में चौथी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी की जीत हुई है। जिससे कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है।

टिकट वितरण से पहले ही नाराज कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब सोशल मीडिया में खुलकर सामने आ रहा है। कार्यकर्ता RSS की तारीफ से लेकर पार्टी के नेताओं से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जबकि कुछ ने तो टिकट वितरण में पैसे के लेनदेन और गुटबाजी के आरोप भी लगाए हैं।

पार्टी के कई सीनियर नेताओं पर भी हार की जिम्मेदारी लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है। युवाओं के साथ साथ महिला कार्यकर्ताओं ने भी संगठन में अपनी उपेक्षा को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

यूथ कांग्रेस के नेता राहुल कर का पोस्ट।
यूथ कांग्रेस के नेता राहुल कर का पोस्ट।

यूथ कांग्रेस के नेता ने लिखा संघ की खूबी पहचानिए

यूथ कांग्रेस के नेता राहुल कर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि – “भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ. संघ से आप लाख असहमतियां रखिए, खूब लानत-मलानत कीजिए लेकिन जो संघ की खूबी है उसे भी पहचानिए और सीखिए।

उनकी सबसे बडी खासियत है संघ का संगठन और उसका जनसंपर्क और यही भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण है।”

कांग्रेस कार्यकर्ता कल्पना सागर का पोस्ट।
कांग्रेस कार्यकर्ता कल्पना सागर का पोस्ट।

नेताओं की पत्नियों को टिकट देना हार की वजह

कांग्रेस कार्यकर्ता कल्पना सागर ने लगातार 3 पोस्ट किए हैं, उन्होंने लिखा – “महापौर नेता पत्नी, वार्ड नेता पत्नी, सभापति खुद बनने की महत्वकांक्षा के साथ रायपुर निकाय चुनाव लड़ा गया, परिणाम सबके सामने है।”

“जिस पार्टी में महिला कार्यकर्ता सशक्त नहीं होती, उस पार्टी के विलुप्त होने में समय नहीं लगता” “रायपुर नगर निगम में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार की जिम्मेदारी कौन लेगा?”

Related Articles

Back to top button