छत्तीसगढ़

दो सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत:रायगढ़ में ट्रेलर ने युवक को 20 मीटर तक घसीटा, बलरामपुर में बाप-बेटे की मौत

रायगढ़. छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। रायगढ़ में ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। एक युवक पहिए के नीचे आ गया। वो करीब 20 मीटर तक घसीटते चला गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे नाबालिग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं, बलरामपुर में पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बाप-बेटे की जान चली गई। पिकअप ड्राइवर की हालत गंभीर है। घटना जूटमिल थाना और वाड्रफनगर थाना इलाके की है।

काशीराम चौक पर घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
काशीराम चौक पर घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
  • पहली घटना

पेट्रोल लेने​​​ आए थे, ट्रेलर ने रौंदा

रायगढ़ में ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। मरने वालों की पहचान ग्राम जकेला निवासी नितेश (19) और गोकुल खड़िया (15) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, दोनों सुबह करीब 10 बजे रायगढ़ पेट्रोल लेने के लिए आए थे।

इसी दौरान कांशीराम चौक पर ओडिशा की ओर जा रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 18 एम 5978 ने दोनों को रौंद दिया। नितेश ट्रेलर के पहिए के नीचे आकर करीब 20 मीटर तक घसीटते चला गया। वहीं, गोकुल गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़पता रहा। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

डेढ़ घंटे चक्काजाम

घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। मुआवजा और गाड़ी मालिक को बुलाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, लेकिन वो नहीं माने। डेढ़ घंटे बाद मुआवजे के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म किया।

Related Articles

Back to top button