छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
निरीक्षक सत्यकला रामटेके बनीं उप पुलिस अधीक्षक, एसपी ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा। जिले में पदस्थ महिला सेल/परिवार परामर्श केंद्र की निरीक्षक श्रीमती सत्यकला रामटेके को छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत किया गया है। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप समेत पुलिस कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस विभाग में श्रीमती रामटेके की पदोन्नति से खुशी की लहर है और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






