
अफरीद। ग्राम अफरीद के होनहार एवं मेधावी पीयूष राठौर का छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयन हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे परिवार, समाज और क्षेत्र में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है।
बताया जाता है कि पीयूष ने सीमित संसाधनों के बीच रहकर कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट लगन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी। चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची मेहनत और दृढ़ संकल्प के आगे परिस्थितियाँ भी झुक जाती हैं। कम उम्र में इस प्रतिष्ठित पद पर चयन उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और समर्पण का प्रमाण है।
परिवारजनों ने इसे ईश्वर की कृपा और पीयूष की अथक मेहनत का परिणाम बताया है। पियूष ने सफलता का श्रेय अपने किसान पिता रामसिंह राठौर एवं गुरुजनों को दिया है पीयूष की यह उपलब्धि संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादे मजबूत हों, तो सफलता अवश्य मिलती है।
रिश्तेदार मित्रो एवं ग्रामीणों ने पियूष को बधाई शुभकामनाएं दी है






