छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाशिक्षा – रोज़गार

*शाला विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल राठौर के नेतृत्व में रोपे गए दर्जनों पौधे दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

–         जांजगीर चांपा /एक पेड़ मां के नाम के तहत आत्मा नंद उत्कृष्ट विद्यालय हिंदी माध्यम अफरीद में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल राठौर के नेतृत्व में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय के बच्चों एवं उपस्थित अभिभावक को प्रेरित किया गया इस मौके राठौर ने कहा वृक्षारोपण पर्यावरण को शुद्ध करने में मदद करता है। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे हवा साफ होती है। वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण गतिविधि है जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान करती है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और अपने पर्यावरण को बचाने में योगदान देना चाहिए। इस कार्यक्रम में शिक्षाविद रामेश्वर सिंह राठौर ओमप्रकाश यादव कार्तिकेश्वर राठौर विद्यायल के शिक्षक शिक्षिकाएं अभिभावक बच्चे एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button