छत्तीसगढ़

दिल्ली-रायपुर की टीम ने इंफेक्टेड जोन का किया निरीक्षण:रायगढ़ में बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन अलर्ट

रायगढ़ में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद उसके नियंत्रण के लिए निर्धारित प्रोटोकाॅल के तहत कदम उठाए जा रहे हैं। जिसके बाद आज दिल्ली और रायपुर एम्स से टीम रायगढ़ पहुंची। यहां दिल्ली की टीम ने पोल्ट्री फार्म से 1 KM के दायरे और रायपुर एम्स के डाॅक्टरों ने अस्पतालों का जायजा लिया।

बर्ड फ्लू के मामले में नियंत्रण की मॉनिटरिंग के लिए दिल्ली से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की टीम और एम्स से डॉक्टरों की टीम ने संक्रमण प्राप्त पोल्ट्री फार्म और आस-पास एक किमी के इंफेक्टेड जोन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सैनिटाइजेशन के साथ ही डोर-टू-डोर घरों में जाकर आकस्मिक जांच की।

जिसके बाद टीम ने कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के साथ बैठक कर भारत सरकार के प्रोटोकॉल्स के संबंध में अपने सुझाव दिए। दिल्ली से पहुंचे पशुपालन विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. एचआर खन्ना ने कहा कि रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू नियंत्रण के सभी प्रारंभिक कदम तेजी और प्रभावी रूप से उठाए गए।

संक्रमित स्थल के मुर्गियों, चूजों, अंडों को नष्ट करना सबसे जरूरी और चुनौतीपूर्ण होता है। इसे रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि के अगले कुछ घंटों में कर लिया गया था।

Related Articles

Back to top button