छत्तीसगढ़

‘हार के डर से कांग्रेस फैला रही भ्रम’:शिवरीनारायण में CM विष्णुदेव साय बोले- संविधान और आरक्षण पर झूठ बोल रहे कांग्रेसी; जनता सिखाएगी सबक

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम सभा को संबोधित किया और बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के लिए जनता से वोट की अपील की। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हार के डर से संविधान और आरक्षण खत्म होने का भ्रम फैला रही है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि ऐसे झूठे वादे और लबरा कांग्रेस को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर सबक सिखाएगी। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाना है। सीएम की सभा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सीएम विष्णु देव साय को सुनने बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं।
सीएम विष्णु देव साय को सुनने बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं।

जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनी है, हमने मोदी की गारंटी को सांय-सांय पूरा किया है। चाहे वह महतारी वंदन योजना हो, किसानों को धान खरीदी का पैसा देना हो, 18 लाख पीएम आवास हो, पीएससी घोटाले की जांच हो.. छत्तीसगढ़ सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने में जुटी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र सरकार भी नल जल योजना के तहत शुद्ध पानी हर घर में पहुंचाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास की राह पर चलने वाले नेता हैं। वे देश की 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं। देशवासियों के लिए 24 घंटों में से 18 घंटे काम करते हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद से उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली। केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया, सड़कें बनवाईं, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया।

सीएम विष्णु देव साय की सभा में उमड़ी भीड़।

Related Articles

Back to top button