छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार संग किया मतदान, लोकतंत्र के पर्व में निभाई भागीदारी

जशपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया।

मुख्यमंत्री मतदान केंद्र पहुंचे तो उन्होंने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और चुनाव प्रक्रिया का पालन करते हुए मतदान किया। उनके साथ माताजी जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मतदान के लिए पहुंचे और सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Related Articles

Back to top button