छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

डा चरण दास महंत के नेता प्रतिपक्ष बनने से छत्तीसगढ़ का विपक्ष हुआ सशक्त : ठाकुर केदार सिंह राठौर

जांजगीर — वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के नेता बनाये गए है जिससे क्षेत्र के लोगो में उत्साह है सक्ती विधानसभा के ग्राम अफरीद निवासी श्री नर्मदा नारायण वशंज ठाकुर केदार सिंह राठौर ने
कहा कि डा महंत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में एक हैं और उन्हें सरल सहज और मृदु भाषी नेताओ में गिना जाता है उनकी राजनीति के क्षेत्र में गहरा अनुभव है। इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा और छत्तीसगढ़ में विपक्ष सशक्त भूमिका में नजर आएगी। राज्य के हित के सभी मुद्दों पर विपक्ष की पैनी नजर रहेगी। राठौर ने विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए अफरीद सहित आस पास के क्षेत्रों में जो विकास के काम हुए है उसके लिए डा महंत का आभार जताया है साथ ही विश्वास प्रकट करते हुए कहा की आगे भी उनके विधानसभा में विकास के काम होते रहेंगे।।

Related Articles

Back to top button