छत्तीसगढ़

मंत्रालय में पहचान और पहुंच बताकर एक साथ 39 लोगों से की 16 लाख ठगी

कोरबा, 16 अप्रैल। बालको से जबरन बिठाए गए लोगों को फिर से नौकरी पर रखवाने का झांसा देकर रोशन बघेल पिता स्वर्गीय चमरु राम बघेल निवासी ग्राम गुरसिया के द्वारा 39 लोगों के साथ छल करते हुए 16 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़पने का गुनाह किया गया है। इसके संबंध में एफ आई आर दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

प्रार्थीगण ने बताया कि वे सभी चोटिया कोयला खदान में कार्य कर रहे थे परंतु बालको कंपनी द्वारा छटनी कर जबरदस्ती वीआरएस भरवा कर 31 अक्टूबर 2020 को नौकरी से हटा दिया गया। इस वीआरएस को वापस कर नौकरी करना चाहते थे, इसी संदर्भ में रोशन बघेल ग्राम गुरसिया पोंड़ी उपरोड़ा निवासी से मिले जो अपने पहुंच मंत्रालय तथा बालको के उच्च अधिकारियों तक बताया एवं बोला कि फिर से नौकरी बालको में वापसी हो जाएगी एवं 6 माह के अंदर काम करवा दूंगा। इस संदर्भ में 39 लोग से रोशन बघेल ने 16 लाख रुपए लिए। परंतु दिए हुए समय तक काम रोशन बघेल नहीं करवा पाया और टालमटोल करता चला गया। पुलिस में शिकायत करने की बात पर किसी तरह कुल 1,00,000/- रुपये ही वापस किया गया है। मानसिक एवं आर्थिक रुप से काफी परेशान सुरेन्द्र व अन्य की रिपोर्ट पर रोशन बघेल व राहुल बघेल के विरुद्ध बांगो थाना में धारा 420,34 का जुर्म दर्ज किया गया है।

रिटायर्ड ASI भी हुए ठगी का शिकार 

पति-पत्नी ने बलौदाबाजार में रिटायर्ड ASI को भी ठगा है
पीड़ित प्रकाश सिंह पिता स्व. भागीरथी देशलहरे पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका निवास ग्राम रिसदा थाना व जिला बलौदाबाजार है। जनवरी 2011 को अपने गाँव रिसदा में थे कि 25 जनवरी को भांजा चन्द्र कुमार टण्डन निवासी लटुआ घर आया था। साथ में एक पुरूष व महिला भी थे। भाँजा ने बताया कि ये रोशन बघेल और उनकी पत्नी हेमलता बघेल हैं जो मुझे शिक्षाकर्मी में नौकरी लगाने के लिए 2,60,000/- (दो लाख साठ हजार रूपये ) लिये हैं। उसके बाद रोशन बघेल ने पीड़ित से कहा कि उसका परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति करा सकता हूँ, पाँच लाख रूपये लगेगा। तब मैं पीड़ित ने 4 लाख पचहत्तर हजार रूपये दिया।

Related Articles

Back to top button